किशनगंज /संवादाता
सदर थाना की पुलिस ने रविवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के रुईधासा मैदान में शराब के नशे में धुत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में अरुण पासवान उत्तर दिनाजपुर रोड, सुशील यादव, सुमन प्रसाद यादव व कमल प्रसाद यादव खाड़ीबस्ति का रहने वाला है। सदर पुलिस द्वारा गस्ती के दौरान युवकों को गिरफ्तार किया गया।
रविवार शाम पुलिस गश्ती कर रही थी। तभी पुलिस की टीम रुईधासा से होकर गुजरी। वहां चार युवक घूम रहा था। पुलिस को आशंका होने पर चारों युवकों को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को युवकों के शराब के नशे में होने की आशंका हुई। युवकों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को सोमवार को जेल भेज दिया गया। सदर थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि सभी को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया है। पकड़े गए युवकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में … Read more