न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने के बाद संबित पात्रा अस्पताल में भर्ती ।

देश /डेस्क 

 टीवी चैनलों के जाने माने चेहरे और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें मेदांता मेडिसिटी अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती कराया गया है। वे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया  कि कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने के बाद भाजपा प्रवक्ता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा से जुड़े सूत्र ने कहा  कि भाजपा नेता में कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।हालाकि वो आज भी ट्विटर पर सक्रिय है और उन्होंने वीर सावरकर को उनके जन्म दिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया है

Share this news

Leave a Comment