न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शराब पीकर हंगामा के आरोप में बीएमपी जवान गिरफ्तार

किशनगंज /संवादाता

बीएमपी बैरेक में कर था हंगामा

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में सदर पुलिस ने बीएमपी जवान को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी को मंगलवार की देर शाम टाउन थाना पुलिस के द्वारा पकड़ा गया था।आरोपी बीएमपी जवान मो मुकद्दर बीएमपी 12 में तैनात है। मंगलवार की शाम शराब के नशे में थाना परिसर स्थित बैरेक में हंगामा कर रहा था। अन्य जवानों के द्वारा समझाने की कोशिश की गई।

उसके हंगामा की आवाज दूर तक सुनाई देने लगी। जिसके बाद बीएमपी 12 के अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। मामले की सूचना सदर थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना के बाद जवान को गिरफ्तार कर लिया गया।

देर रात आरोपी जवान का मेडिकल जांच कराया गया जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने कहा कि आरोपी पर उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई के बाद वरीय पदाधिकारी को भी सूचना दी गई।

Share this news

Leave a Comment