न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :अज्ञात चोरी ने विद्यालय का ताला तोड़ चावल सहित अन्य कीमती सामान चुराया

किशनगंज /इरफान

जिले के पोठिया प्रखंड स्थित पहाड़कट्टा पंचायत अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तालबस्ती भाटबाड़ी
मैं अज्ञात चोरों द्वारा मध्यान भोजन हेतु रखें चावल को चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है । चोरों ने करीब 1450 किलोग्राम चावल के साथ-साथ विद्यालय में रखें कीमती सामानों पर अपना हाथ साफ किया है ।

घटना की जानकारी शनिवार को उस समय हुई जब प्रधान शिक्षिका नाज प्रवीण विद्यालय पहुंची । विद्यालय का ताला खोलने के बाद प्रधान शिक्षिका ने सामानों को इधर उधर बिखरा देख कर ग्रामीणों एवं अन्य शिक्षकों को इसकी जानकारी दी ।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान शिक्षिका की लापरवाही से घटना घटी है साथ ही ग्रामीणों ने कहा लॉक डाउन के दौरान शिक्षिका विद्यालय नहीं आईं अगर वो लगातार स्कूल आती तो ऐसी घटना ना होती ।वहीं शिक्षिका द्वारा थाने में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कहीं गई है ।

Share this news

Leave a Comment