न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जिले में 5 और कोरोना के मरीज मिले

किशनगंज /संवादाता

जिला पदाधिकारी श्री आदित्य प्रकाश ने बताया कि जिले में सोमवार को पहले 12 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उसके बाद 5 और लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । श्री प्रकाश ने बताया कि किशनगंज जिले में अभी covid 19 के कुल 17 सक्रिय मामले है जिन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । मालूम हो कि पूर्व में 14 मरीज मिले थे जो कि ठीक हो कर घर जा चुके है ।जिला पदाधिकारी श्री आदित्य प्रकाश ने सभी से सतर्क रहने की अपील की है ।

Share this news

Leave a Comment