न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :जिला पदाधिकारी ने नव निर्मित प्रसव कक्ष का किया उद्घाटन

किशनगंज /संवादाता

जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा सदर अस्पताल परिसर में नवनिर्मित प्रसव कक्ष (लेबर रूम) का उद्घाटन किया गया।
मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं सहित आम जनता को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स रे , डायलिसिस सुविधा आदि उपलब्ध कराने हेतु कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।


डीएम ने कहा कि प्रसव कक्ष में डेडीकेटेड स्टाफ और चिकित्सीय सुविधा दी जा रही है तथा जच्चा बच्चा दोनो के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। ज्यादा से ज्यादा किशनगंज की जनता को इसका लाभ मिल सके, संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।मौके पर सिविल सर्जन समेत अन्य पदाधिकारी,चिकित्सक उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment