न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जदयू विधायक मुजाहिद आलम ने श्रमिको के साथ बैठ कर किया भोजन ।

किशनगंज /संवाददाता

किशनगंज कोचाधामन विधान सभा क्षेत्र से विधायक श्री मुजाहिद आलम लगातार श्रमिको का रख रहे है ध्यान

कोचाधामन  विधान सभा क्षेत्र से विधायक मुजाहिद आलम  ने शनिवार रात को विधान सभा क्षेत्र के कुट्टी पंचायत अंतर्गत अपग्रेड मिडिल स्कूल मस्तलिया का निरीक्षण किया और श्रमिको को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली ।

विधायक श्री आलम ने  क्वार्नटीन सेंटर में  मजदूरों को दी जाने वाली खाने की गुणवत्ता जांचने  के लिए खूद मजदूरों के साथ रात्री भोजन किया। वहीं अच्छा भोजन परोसने के लिए तीनों रसोइया को विधायक कोचाधामन ने मचछरदानी, दरी एवं चादर प्रदान कर उत्साह वर्धन भी किया  । मालूम हो कि विधायक श्री आलम लॉक डाउन के बाद से ही लगातार प्रदेश से आने वाले श्रमिको का ध्यान रख रहे है और सभी के सुविधा असुविधा का ख्याल विधायक श्री आलम के द्वारा रखा जा रहा है ।श्रमिको के साथ बैठ कर भोजन करने पर विधायक श्री आलम की सभी प्रसंशा कर रहे हैं ।

Share this news

Leave a Comment