नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को रफा-दफा करने करने के लिए स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। लेकिन पंचायत से समुचित न्याय नहीं मिलने पर परिजन न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंचे। परिजन के लिखित शिकायत पर पहाड़कट्टा थाने में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पीड़िता के पड़ोस के ही एक लड़के ने उसे अपने प्रेम जाल में फांस लिया था। दोनों अक्सर छिप कर मोबाइल पर बातें किया करते थे। गत 14 जुलाई को लड़के ने नाबालिग को पास के ही एक कोचिंग सेंटर में मिलने के बहाने बुलाया। जहां पूर्व से ही लड़के के दो अन्य दोस्त घात लगाकर बैठा था। एकांत का फायदा उठाकर आरोपी लड़के ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी लड़के को पकड़ लिया।

लेकिन मौके पर मची आपाधापी का फायदा उठाकर आरोपी के दोनों दोस्त ने नाबालिग को अपहरण कर लिया। दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ मारपीट की और सामुहिक दुष्कर्म कर फरार हो गया। जाते जाते आरोपियों ने नाबालिग को पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देते हुए पुलिस के समक्ष ना जाने की कड़ी हिदायत दी।

जिससे पीड़िता भयभीत हो गई। हालांकि परिजनों को घटना की जानकारी दिये जाने के बाद मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। पंचायती के दौरान आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों पर रुपये लेकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया। पंचायत से न्याय नहीं मिलने पर परिजन पीड़िता को लेकर पुलिस के समक्ष जा पहुंचे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!