करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने के दौरान करंट लग जाने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा के समीप घटित घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह लौचा निवासी मिस्त्री नरेश कुमार (35) पिता महेंद्र पासवान को करंट मुक्त करा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ जाने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!