टेढ़ागाछ के 40 केंद्रों पर ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम के तहत सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के करीब 40 केंद्रों पर लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण सभी उच्च विद्यालयों, राजकीय डिग्री कॉलेज, 12 आंगनवाड़ी केंद्रों, पंचायत सरकार भवनों तथा प्रखंड सभागार में बड़े उत्साह के साथ देखा गया।


लाइव प्रसारण के दौरान प्रखंड प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, आंगनवाड़ी सेविकाएं, कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिहार सरकार की 100 दिनों की प्रमुख उपलब्धियों, विकास योजनाओं तथा जनकल्याणकारी पहलों की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया गया। प्रखंड प्रशासन ने सभी केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन, इंटरनेट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं, जिससे लोगों ने बिना किसी व्यवधान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। पूरे प्रखंड में कार्यक्रम को लेकर उत्साह और सहभागिता का माहौल रहा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। वहीं, अंचल अधिकारी शशि कुमार ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है तथा इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलती है। उन्होंने लोगों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!