बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ठाकुरगंज में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

SHARE:

ठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह

बिहार सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर ठाकुरगंज प्रखंड सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। पटना से आयोजित इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभागार में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों एवं आम लोगों को दिखाया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें सरकार द्वारा पिछले 100 दिनों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, रोजगार, कृषि एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उपस्थित लोगों ने पूरे ध्यान और उत्साह के साथ कार्यक्रम का अवलोकन किया तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी तथा ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल , वार्ड पार्षद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मी एवं कई योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!