उपद्रवियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी हुए घायल
बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत
बहादुरगंज एलआरपी चौक के समीप उग्र प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई पत्थरबाजी और उपद्रव के बाद पुलिस एक्शन मोड में है।मालूम हो कि उपद्रव करने वाले 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।गौरतलब हो कि शनिवार दोपहर को अचानक एलआरपी चौक के समीप जुटी सैकड़ों की भीड़ ने डीडीसी प्रदीप कुमार झा और बहादुरगंज के बीडीओ अरुण कुमार सरदार के वाहनों को रोककर जमकर तोड़फोड़ की साथ ही साथ प्रदर्शनकारियों द्वारा जमकर पत्थर बाजी भी की गयी।

इस हिंसक झड़प में डीडीसी किशनगंज, एसडीएम किशनगंज, एसडीपीओ-1, एसडीपीओ-2, बीडीओ बहादुरगंज और अपर थानाध्यक्ष बहादुरगंज सहित कई पुलिसकर्मी व प्रशासनिक अधिकारी घायल हो गए हैं।
लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े
घटना की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक हरि मोहन शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को बेकाबू होते देख प्रशासनिक मौजूदगी में पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 21 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।उपद्रव में शामिल अन्य असामाजिक तत्वों और प्रदर्शनकारियों की सीसीटीवी व वीडियो फुटेज के जरिए पहचान की जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अधिकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी,21 को हिरासत में लिया गया
उपद्रवियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी हुए घायल
बहादुरगंज/किशनगंज