जनता दरबार का हुआ आयोजन, चार मामलों का हुआ निपटारा

SHARE:

मनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में शनिवार को अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि इस शिविर में कुल सात आवेदन पड़े जिसमें दोनों पक्षों की उपस्थिति में चार मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

वहीं तीन मामले लंबित रहे जिसे अगले साप्ताहिक जनता दरबार में सुना जाएगा। इस अवसर पर अबू समहा , पवन कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!