सीमावर्ती सडक जर्जर रहने से आमजनों को परेशानी

SHARE:

फलका /कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के क्षेत्र अंतर्गत शब्दा पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित रुचदेव सिमरिया में बासमती हरि मंडल उच्च विद्यालय से गद्दी घाट होते हुए पूर्णिया जिले की सीमा तक जाने वाली सड़क इन दिनों जलजमाव और कीचड़ की समस्या से जूझ रही है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही झमाझम वर्षा के कारण सड़क के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है और कीचड़ फैलने से राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार उक्त सड़क क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से प्रतिदिन छोटी-बड़ी वाहनों की आवाजाही होती है। आसपास के गांवों के लोग इसी सड़क से स्थानीय बाजार सहित अन्य स्थानों पर आते-जाते हैं। वहीं,यह सड़क पूर्णिया जिले की सीमा को भी जोड़ती है, जिस कारण इस मार्ग पर दिनभर लोगों और वाहनों का आवागमन लगा रहता है।सड़क पर जल जमाव के कारण लोगों को होती है।

जलजमाव और कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। कई जगहों पर सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय ग्रामीण प्रवीण कुमार,रमेश मंडल,भुवनेश्वर मंडल, बेचन मंडल, प्रेम शंकर कुमार, महेंद्र मंडल, संतोष कुमार, नवीन कुमार, संजय कुमार दुखन मंडल सहित अन्य ने बताया कि वर्षा के दिनों में प्रत्येक वर्ष इस सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों,विधायक और सांसद से भी कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से सड़क पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा जलजमाव व कीचड़ की समस्या से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की है, ताकि लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!