पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान,वसूला गया जुर्माना

SHARE:

फलका /कटिहार – थाना पुलिस ने कुरसेला – फारबिसगंज स्टेट हाईवे-77 पर अमरपुर बरेटा के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर वाहन जांच का नेतृत्व थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से यह विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब दो दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक कागजात की जांच की गयी.

जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे. हेलमेट नहीं पहन रखा था अथवा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग नहीं किया जा रहा था. उनसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला गया।

पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। अचानक चले इस सघन वाहन जांच अभियान से हाईवे से गुजरने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों में कुछ हड़कंप का माहौल रहा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!