कटिहार – बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने रेलवे ऊपरी पुल साहब पाड़ा से संतोषी कॉलोनी तक जाकर शहर के बाटा चौक से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ेगी का कार्यारंभ नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर भाजपा, एनडीए नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस रेल ऊपरी पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया था ।
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान लगभग दो अरब की लागत से इस रेल ऊपरी पुल के निर्माण की घोषणा की थी। यह रेल ऊपरी पुल शहर के दो भागों को जोड़ता है। इस रेल ऊपरी पुल के निर्माण से मिरचाईबाड़ी एवं इस क्षेत्र की अन्य मोहल्ले के नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा हो जाएगी।
अभी इस क्षेत्र के नागरिकों का आवागमन मात्र एक रेलवे ऊपरी पुल जो कई वर्ष पूर्व बना था से हो रहा है। इस पुल पर जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे नागरिकों को एमजी रोड, मंगल बाजार एवं शहर के अन्य पथों पर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जिससे समय पर लोग दफ्तर या अन्य स्थानों पर नहीं पहुंच पाते हैं ।इस रेल ऊपरी पुल के निर्माण के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा कर कटिहार वासियों को तोहफा दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र यादव,बब्बन झा,अमित कुमार गुप्ता,प्रमोद महतो , दिनेश पांडेय,दीपक पासवान , मणि मित्रा, राधेश्याम गिरी, उमेश पासवान ,रमेश उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सहा राय आदि उपस्थित रहे ।






















