नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कारवाई,पुलिस ने 66.23 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चूड़ीपट्टी अफसाना रोड स्थित एक घर से 66.23 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बहादुरगंज पुलिस ने सफलता प्राप्त
किया है ।

मंगलवार को पुलिस के द्वारा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी के घर में छापेमारी अभियान चलाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहनवाज पिता जावीद आलम चूड़ीपट्टी अफसाना रोड बहादुरगंज निवासी के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाहनवाज वर्षों से अन्य साथियों के साथ मिलकर मादक पदार्थ की बिक्री का कार्य करता था और उसने इस धंधे से काफी अवैध संपत्ति भी अर्जित किया है।

थाना अध्यक्ष दिलशाद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अफसाना रोड चुरी पट्टी स्थित एक घर में एक व्यक्ति स्मैक की बिक्री करने का कार्य कर रहा है।जिसके बाद वरीय अधिकारियो के निर्देश पर मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर मौजूद राजस्व पदाधिकारी बहादुरगंज के साथ मिलकर आरोपी शाहनवाज के घर पुलिस बल के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।

जहां आरोपी के पास से काले रंग की प्लास्टिक थैली में बँधा 66.23 ग्राम स्मैक के साथ ही साथ मौके से 52520 रुपए नकद राशि सहित एक एंड्राइड मोबाइल फोन एवं एक डिजिटल तराजू भी जप्त किया गया है। थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बहादुरगंज थाने में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई