61 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

SHARE:

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आज 10 वर्ष पूरे हुए

आकर्षक ढंग से अस्पताल परिसर को सजाया गया

मनसाही/कटिहार-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच 9 जून 2016 को शुरु की गई थी। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां आने जाने वाले लोगों ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा भी कर रहे थे। वहीं आज 10 साल पूरा होने के शुभ अवसर पर भी गर्भवती महिलाओं की जांच की जा रही थी।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह डॉक्टर प्रेमराज ने बताया कि 9 जून 2016 को प्रधानमंत्री के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की शुरुआत की गई थी। आज 10 वर्ष पूरे हुए इसी उपलक्ष्य में पूरे अस्पताल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया हैं पूरे परिसर में फूल गुब्बारे आदि लगाए गए हैं जो देखने में काफी सुंदर लग रहा था । उन्होंने कहा कि क्षेत्र से आशा के द्वारा लाई गई गर्भवती महिलाओं की जांच किया गया उचित दिशा निर्देश दिए।

इससे पूर्व एएनएम चांदनी कुमारी के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया। वहीं एएनएम सुप्रिया कुमारी,कोमल कुमारी,खुशबू कुमारी के द्वारा विभिन्न प्रकार के जांच की गई तथा सभी को दवाइयां उपलब्ध कराया गया। वहीं लैब के राजीव रमण ने सभी महिलाओं की ब्लड जांच किए।

वहीं जीविका के द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं को अल्पाहार दिए। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह डॉक्टर प्रेमराज,क्लर्क विनय कुमार,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम,लेखापाल अनिमेष कुमार,आशा सुधा कुमारी,कांति देवी,शीला कुमारी,सुनीता कुमारी,स्वास्थ्य कर्मी में विकाश कुमार पासवान,कमल किशोर झा, जिम्मी झा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई