मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार मनिहारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हसवर मोड के पास सघन वाहन जांच चलाया गया। पुलिस बल को देखकर एक बाईक पर सवार दो व्यक्ति तेजी से भागने लगा।
मुस्तैद पुलिस के जवानों ने धर दबोचा। कपडे गये व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से 5.36 ग्राम स्मैक एवं 12056 रुपये पुलिस ने बरामद की है। पकडे गये व्यक्ति की पहचान संतोष कुमार पिता रामबदेश यादव मनीष यादव पिता भोला यादव दोनो साकिन मिर्जापुर,मनिहारी के रुप मे हुई है।
पुलिस ने स्मैक तस्करी में प्रयुक्त बाईक सहित दो मोबाईल जप्तकर ली है।थानाध्यक्ष ने जानकारी दी है कि इस संदर्भ मे मनिहारी थाना कांड संख्या 215/26दर्जकर धारा 8(सी)/21(बी)/29(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


























