कटिहार में एआई का खतरनाक खेल बेनकाब,एके-47 के साथ फर्जी तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर फैला रहे थे दहशत,दो गिरफ्तार

SHARE:

कोढा /कटिहार-कटिहार में सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने की एक चौंकाने वाली साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अवैध हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर इलाके में खौफ का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि वायरल की गई तस्वीरें असली नहीं थीं, बल्कि एआई तकनीक की मदद से तैयार की गई थीं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के करमू टोला में कुछ लोग एके-47 जैसे आधुनिक हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर मो. इरफान और मो. मनोवर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एआई की मदद से हथियारों वाली तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया ताकि लोगों के बीच अपनी धाक जमाई जा सके।

हालांकि जांच में कोई वास्तविक एके-47 बरामद नहीं हुई। लेकिन फर्जी तस्वीरों के जरिए भय और भ्रम फैलाने के आरोप में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।इस मामले में कोढ़ा थाना कांड संख्या 180/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी की गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जी प्रचार अभियान में और कौन-कौन लोग शामिल थे। कोढा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि तकनीक का इस्तेमाल सही दिशा में करें गलत प्रयोग से बचें। ताकि समाज में खुशफहमी कायम रखा जा सके। गलत का परिणाम हमेशा गलत ही होता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई