खबर का असर:मनरेगा लोकपाल के समक्ष घोटाले की शिकायत किए जाने पर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट मामले में उपमुखिया गिरफ्तार

SHARE:

न्यूज लेमनचूस द्वारा प्रमुखता से खबर किया गया था प्रकाशित

सागर चंद्रा/ किशनगंज

मनरेगा लोकपाल के समक्ष घोटाले की शिकायत किए जाने पर जांच टीम के सामने शिकायतकर्ता की पिटाई मामले की जांच कर रही पुलिस ने धानगढ़ा पंचायत के उपमुखिया नकसाब आलम को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस के सख्त रूख को देखते हुए अन्य आरोपी फरार हो गया है। जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल शिकायतकर्ता मिन्हाजुल हसन की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।


बताते चलें कि गत तीन मई को लोकपाल के समक्ष मनरेगा कार्य में किये गये घोटालों की शिकायत किये जाने से नाराज जनप्रतिनिधियों ने शिकायतकर्ता के साथ उसके परिजनों की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। कोचाधामन थाना क्षेत्र के गोरूमारा धानगढ़ा गांव में घटित घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ित पक्ष के लिखित शिकायत पर कोचाधामन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।


ज्ञातव्य है कि मिन्हाजुल ने लोकपाल के समक्ष मनरेगा घोटालों के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसकी जांच के लिए बुधवार को पदाधिकारी पहुंचे थे। जिसकी जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि रेहान आलम, उपमुखिया नकसाब आलम
पंचायत समिति सदस्य मुस्ताक आलम आदि हथियारों से लैस होकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

जनप्रतिनिधियों के साथ लगभग 150 अन्य लोग भी थे। जिसका विरोध करने पर जनप्रतिनिधियों ने शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया था। स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया। घटना के बाद आरोपियों ने मुनहाजुल हसन को पुनः जनता चौक पर घेर कर पीट दिया। जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। मुनहाजुल को बचाने के लिए पहुंचे भाई ऐहतासामुल हसन, रोजाजुल हसन के साथ साथ भतीजा ऐहकामुल हसन और इजमामुल हसन की भी बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई