पारिवारिक विवाद में युवक ने लगाई फांसी,किया गया रेफर

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

दिघलबैंक थाना क्षेत्र के हरूआडांगा गांव में पारिवारिक विवाद से नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन समय रहते परिजनों की नजर उसके कुकृत्य पर पड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में पीड़ित मुकेश कुमार महतो (25) पिता जयप्रकाश महतो को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।

लेकिन तब तक स्वांस नली दब जाने के कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। परिजन बाइक से उसे स्थानीय पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर में इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ जाने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई