बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत
लोहागाड़ा हाट के समीप स्थित एक घर मे शनिवार की देर शाम छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने 88.23 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया है। जहां गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम अंसारी पिता अनवारुल हक अंसारी लोहागाड़ा इसमत टोला वार्ड 05 निवासी के रूप मे हुई है।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज दिलशाद खान ने बताया की पुलिस को गुप्त सुचना मिली की सद्दाम अंसारी अपने घर से स्मैक की बिक्री का काम कर रहा है। जहां सुचना के आलोक मे मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी आशीष कुमार की मौजूदगी मे पुलिस बल द्वारा सद्दाम अंसारी के घर मे छापेमारी अभियान चलाया गया। आरोपी के घर से पुलिस ने काले पॉलीथिन मे लिपटा 88.23 ग्राम स्मैक के साथ ही साथ दस मोबाइल फ़ोन,दो डिजिटल तराजू,11670 रूपये नगद राशी को बरामद कर मौक़े से आरोपी सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया।


























