बारसोई /कटिहार – प्रखंड के धरमपुर पंचायत के धरमपुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से मची अफरा तफरी देखते ही देखते एक परिवार के घर जलकर हुए रख, स्थानीय लोग की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में अग्निकांड पीड़ित इदरीश हाजी ने कहा कि स्थानीय लोगों एवं दमकल कर्मी की मदद से कुछ ही घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है।
लेकिन मेरे एक घर आग का भेंट चढ़ गया। स्थानीय लोगों की मदद सही समय पर नहीं मिलने पर बहुत बड़ा आग लगी की घटना हो सकती थी। स्थानीय लोग ने काफी मदद की है कि घर के कुछ सामान एवं घर के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में मदद किया है। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने कहा कि आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग विकराल रूप ले चुका था।
लेकिन गांव के लोग इकट्ठा होकर आग बुझाने में काफी सहयोग किया है। तथा दमकल के वाहन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मदद की है। नहीं तो धरमपुर के आधे गांव आग के चपेट में आते। उन्होंने कहा कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी है। प्रशासन से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दिया जाए। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी श्यामसुंदर साहा ने कहा कि हल्का कर्मचारी को घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत जांच रिपोर्ट देने कानर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आते ही अग्निपिडित परिवार को मुआवजा राशि दी जाएगी।


























