डंडखोरा /कटिहार– थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय पड़रिया कला में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार गर्मी की छुट्टी के कारण विद्यालय बंद है।इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने विगत रात विद्यालय के चार कमरे का ताला तोड़कर वहां लगे 8 पंखे तथा 20 बल्ब चुरा ले गये। जब विद्यालय पहुंचे किसी ग्रामीण की नजर टूटे तालों और बिखरे सामान पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को भी दी।
ग्रामीणों की सूचना पर प्रधानाध्यापक धीरज कुमार साह विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।जांच पड़ताल के बाद विद्यालय प्रधान ने बताया कि चार कमरे का ताला टूटा है।तो उसमें लगा 8 पंखे और 20 बल्ब गायब पाया गया है।उन्होंने घटना की लिखित जानकारी थाना एवं विभाग को देकर मामले में उचित कारवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है।पुलिस आगे की कारवाई में जुटी है।विद्यालयों में आये दिन चोरी की घटना आम हो गई है।विद्यालयों की संपत्ति का उपयोग नामांकित स्थानीय बच्चों द्वारा हीं किया जाता है।इस घटना से भी तत्काल बच्चे हीं प्रभावित होंगे।वहीं सवाल यह भी है कि विभाग या स्थानीय स्तर पर गठित विद्यालय शिक्षा समिति विद्यालय के संपत्ति की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेवारी तय क्यों नहीं कर पा रही है? आखिर कब होगी चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर उचित व्यवस्था?


























