मनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी की बैठक प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के हरिप्रसाद में भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन कुमार झा के आवास पर की गई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बब्बन कुमार सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने पेड़ लगाकर बैठक की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर प्रखंड स्तर तक का विस्तार किया जाएगा। तथा मन की बात सभी कार्यकर्ता को सुनने की बात कहीं।
इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन कुमार झा,पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार झा, प्रखंड महामंत्री राजेंद्र मंडल,बिनोद उरांव,संजय मंडल,सवेरा देवी,चंदन पोद्दार,जामुन सिंह,छोटे कुंवर,शेख जाबिर हुसैन उर्फ टुनटुन,सुनील मंडल आदि उपस्थित थे।


























