कुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनएच-31 स्थित कटरिया सिमड़गाछ के पास एक टोटो से अवैध रूप से कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे 10 भरे हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने टोटो को जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया गया कि गैस कुरसेला से नवगछिया की ओर ले जाया जा रहा था।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गैस सिलेंडर को कालाबाजारी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। इसके बाद कुरसेला के एमओ कुमार किंचित की उपस्थिति में छापेमारी की गई। जांच के दौरान टोटो पर लदे 10 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिले।
जिनके संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान मनोज कुमार साह, निवासी बरारी हाट थाना बरारी और कन्हाय साह निवासी रानीतला थाना जीरोमाइल, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


























