पशु पालक ने बकरी चोर को किया पुलिस के हवाले

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के बेलीरखा में रविवार को बकरी चोरी करते हुए दो बकरी चोरों को मवेशी पालक ने पड़कर मनसाही पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले को लेकर बेलीरखा गांव निवासी विनोद कुमार यादव ने मनसाही थाने में लिखित आवेदन देते हुए बकरी चोर पूर्णिया रानीपतरा निवासी मो. नसीरुद्दीन एवं राय टोला निवासी मो. फिरदौस के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं।

पुलिस को दिए गए आवेदन के आलोक पर कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया । क्षेत्र में आए दिन मवेशियों के चोरी होने की घटनाएं आम हो गई थी चोरों के पकड़े जाने के बाद मवेशी पलकों ने राहत की सांस ली।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!