भाजपा किशनगंज ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक आयोजित

SHARE:


किशनगंज: भाजपा किशनगंज ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक रविवार को चकला पंचायत के फुलवारी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक मंडल अध्यक्ष पांडव महतो की अध्यक्षता तथा मंडल प्रभारी सुबोध माहेश्वरी की उपस्थिति में संपन्न हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए सुबोध माहेश्वरी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी पंचायतों में बूथ स्तर तक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सभी शक्ति केंद्रों पर बैठकें कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।


बैठक में भाजपा नेता मो. अमानुल्लाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण चौहान, मंडल महामंत्री अजय सिंह, संजय राम, रामलाल महतो, बलराम हरिजन, पिंगल शर्मा, संजय यादव, टिंकू साहनी, शक्ति केंद्र प्रमुख शिवानंद महतो, राम लला यादव, अशर्फी साहनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!