गोबरा घाट कमला धार में पुल निर्माण की मांग,विधायक ने किया निरीक्षण

SHARE:

मनसाही/कटिहार – पंचबरगा – गोबरा घाट बांस पुल का मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह पंचवर्गा गांव पहुंच कर गोबर घाट बांस पुल का निरीक्षण किया और जल्द ही यहां पुल निर्माण को लेकर आवश्यक पहल करने की बात कही।

इस अवसर पर ग्रामीणों के द्वारा विधायक का स्वागत करते हुए पुल निर्माण के साथ-साथ अन्य मांगों को रखा और जल्द से जल्द से पूरी करने की मांग की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र के विकास में वे लगातार लगे हुए हैं और कोई भी क्षेत्र विकास कार्य से अधूरा नहीं रहेगा। इस अवसर पर कुरेठा पंचायत के मुखिया अवधेश यादव आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई