किशनगंज/ सरफराज आलम
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा किशनगंज की ओर से प्रताप मिडल स्कूल किशनगंज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैंक के अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से अपील की कि वह पर्यावरण का ख्याल रखें।

प्रदूषण न फैलाएं और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर अपने भविष्य को सुरक्षित व सुंदर बनाएं।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक कुणाल प्रीतम,उप शाखा प्रबंधक मदन सिंह, कैशियर शहबाज नैय्यर इत्यादि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।


























