आजमनगर पुलिस ने अवैध रूप से खनन कर रहे दो ट्रैक्टर किया जप्त

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के केलाबाड़ी पंचायत के इमामनगर गांव में अवैध रूप से खनन कर रहे दो ट्रैक्टर आजमनगर पुलिस ने जप्त किया है। ट्रैक्टर जप्त करने की सूचना खनन विभाग को दिए जाने के बाद खनन विभाग ने ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध कार्रवाई आरंभ कर दी है।

बताया जाता है कि ट्रैक्टर मालिक को एक ट्रैक्टर के लिए जुर्माने के तौर पर एक लाख सात हजार रुपए विभाग को दिए जाने का प्रावधान है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर जप्त कर खनन विभाग को कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!