जिला गायोनिकल सोसाइटी की ओर से किया वृक्षारोपण

SHARE:

कटिहार – शहर में विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला गायोनिकल सोसाइटी की ओर से चन्द्रकांत उद्यान में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर डाॅ. शिप्रा सिंह, डाॅ.रंजना झा, डाॅ. आशुतोष झा,डाॅ.आभा कुमारी,मंजुश्री साहा, रंजना झा, शोभा जायसवाल, सृष्टि कुमारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. आभा ने बताया कि वृक्षारोपण करना पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभदायक है। हम सभी लोग समय समय पर पौधारोपण करे तो निश्चित रूप से प्रदुषण से मुक्ति मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि यह यह संगठन महिला की स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए पुरे देश में कार्य कर रही है। इस सोसाइटी में सभी चिकित्सक जुड़े हुए हैं। विशेषकर महिला विशेषज्ञ चिकिसक गरीब महिला की स्वास्थ्य पर ध्यान दे रही है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो महिला बच्ची भी संरक्षित रहेगी। इस दौरान कई जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान के तहत चलाया गया। सबों ने मिलकर पौधारोपण किया

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई