सुधा आउटलेट में चोरी,ग्रिल काटकर अंदर घुसे चोरों ने उड़ाया सामान

SHARE:

कुरसेला /कटिहार – एनएच-31 स्थित सुधा आउटलेट में गुरुवार रात चोरों ने ग्रिल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान के अंदर घुसकर दो कार्टून रबड़ी और नगदी समेत करीब पांच हजार रुपये मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को हुई। संचालक विपुल कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और सामान की चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पूर्व भी दुकान में चोरी की घटना हुई थी। जिसकी लिखित शिकायत थाना में दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है और दोबारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। संचालक ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!