KatiharNews:बलिया बेलौन में 107 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

SHARE:


 
सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन पुलिस ने गुरुवार के रात में गश्ती के दौरान पचगाछी आम बगीचा के पास बाइक सवार को रोक कर तलाशी लेने पर संदिग्ध पैकेट मिलने पर दोनों बाइक सवार को थाना लाने के बाद पैकेट की तफ्तीश करने इसमें स्मैक जैसा पदार्थ मिलने पर इस की जांच की गयी। थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की एक पैकेट मिला।

इस में 107 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। पुछताछ करने पर अपना नाम तालीब और अशद बताया है। तस्कर ने स्वीकार किया है की स्मैक सप्लाई करने जा रहा था। मामले में आरोपी के पास से एक बाइक और मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

संग्दिध पैकेट मिलने पर वरीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गयी है। आरोपी के पास से कुल 107 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। बलिया बेलौन थाना कांड संख्या दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे कटिहार न्यायालय भेज दिया गया। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान की एक अहम कड़ी मानी जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई