नवगठित एन्टी नाराकोटिक्स टाक्स फोर्स को मिली बड़ी सफलता
नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति होगी जब्त
संवाददाता/किशनगंज
किशनगंज में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर रहमतपाड़ा चौक के पास एक मेडिकल दुकान की निगरानी करते हुए टीम द्वारा विधिवत छापेमारी की गई।
तलाशी के क्रम में मेडिकल दुकान से एहसान दानिश उम्र 30 वर्ष पिता-अब्दुर सकुर, निवासी-रहमतपाड़ा, थाना-कोचाधामन, रैयान उम्र 22 वर्ष पिता सईद आलम, निवासी इकबाल कॉलोनी पश्चिमपाली, मो० अकरम उम्र 28 वर्ष पिता महबुब रजा निवासी पश्चिमपाली, मिथुन कुमार पासवान उम्र 25 वर्ष पिता रामप्रीत पासवान निवासी-मस्जिदगढ़ थाना कोचाधामन को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से कुल 95 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (हिरोईन) बरामद हुआ।
पूछताछ के क्रम में इनके द्वारा बताया गया की ये लोग काफी दिनों से अवैध मादक पदार्थ का व्यापार कर रहे है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों एवं बरामद हेरोईन के बैकवार्ड और फॉरवार्ड लिंकेज का भी पता लगाया जा रहा है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस कांड के मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल अपराधियों के अपराध जनित अवैध संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार जप्त करने कि कार्रवाई की जायेगी। छापेमारी के क्रम गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 4190/- रूपया एवं 04 मोबाईल फोन भी बरामद किया गया है। इस संबंध में कोचाधामन थाना कांड संख्या-301/26 दर्ज कर पुलिस अग्रतर कारवाई में जुट गई है ।


























