चिलचिलाती धूप में मजदूर को लगा लू ,खेत में ही हो गई मौत

SHARE:

कदवा/कटिहार – कड़ाके की धूप और उमस भरी गर्मी क्षेत्र में जानलेवा साबित होने लगी है। लू और अत्यधिक तापमान के कारण खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि कदवा थाना क्षेत्र के परभेली पंचायत के वार्ड सं-14 नयाटोल निवासी हरिमोहन शर्मा (50) पिता गिरजु शर्मा गुरुवार के सुबह पत्नी फुदो देवी के साथ मक्का का बगरा काटने भर्री पंचायत डांघी गांव के पास ईदगाह कानी बहियार गया था।

दोपहर के समय धूप का पारा अचानक बढ़ गया। बगरा काटने के क्रम में पति को प्यास लगी तो वह पत्नी को कहा कि तुम बगरा काटो हम पानी पीकर आते हैं।पानी पीकर लौटते समय वह चक्कर खाकर गिरकर रह गया। पत्नी इंतजार कर शाम को घर लौट गई। जब देर रात तक वह घर नही लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव एवं आसपास के गांवों में भी कोई पता नही मिला।हालांकि लोगों ने बगरा काटने वाली जगह के पास भी खोजबीन की गई।

लेकिन कोई पता नही चला।सुबह जब आसपास के लोग फिर बगरा काटने पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति ट्रेक्टर के लीक में गिरा पड़ा हैं।हिलाने पर कोई गतिविधि नहीं देख गांव में जाकर हल्ला किया गया। घटना का खबर सुनते ही लोगो का भीड़ इकट्ठी हो गयी।

सूचना मिलते ही कदवा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुचकर छानबीन करने लगी। इसी दौरान मृतक के ग्रामीण भी पहुंचे तो शव की पहचान हुई। इस घटना से परिजनों में हाहाकार मच गया। पत्नी की रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस अग्रेतर कारवाई में जुटी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई