कमला नदी पर पुल निर्माण की मांग,पुल नहीं रहने से आक्रोश

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के पंचवर्गा गांव एवं गोबरा घाट के बीच कमला नदी पर पूल निर्माण को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोश व्याप्त करते हुए सरकार एवं विभिन्न दल के नेताओं की विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि आजादी के बाद से कमला नदी पर अब तक पुल निर्माण नहीं होने के कारण बच्चे बूढ़े एवं आम लोग सहित अन्य गोबरा घाट एवं पंचवर्गा गांव आने जाने के लिए मात्र एक बास के सहारे आना जाना पड़ता हैं।

इस दौरान उपस्थित दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई दशक से चुनाव नजदीक आने के दौरान विभिन्न राज नितिक दल के नेता सहित विधायक एवं कई विधायक प्रत्याशी पहुंच कर पुल निर्माण करने को लेकर बड़े-बड़े बातें एवं झूठ साबित होते चले आ रहे हैं। समय बिता चुनाव आए चुनाव जीते मगर सभी वादे राजनीतिक दलों के नेता का वादा झूठा साबित होते नजर आ रहा हैं।

गोबर घाट के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कमला नदी के दोनों और पक्की सड़क तो बन गया मगर पुल का निर्माण अब तक नहीं हुआ। जिस कारण से गोबरा घाट से पंचवर्गा रोजाना आम लोगों को आना-जाना पड़ता हैं। हाट बाजार एवं नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद भी पंचवर्गा हाबर आना पड़ता हैं,मगर बीच में कमला नदी की रास्ता मौत का घाट बनकर सामने खड़ा हैं ।

कब किस वक्त नाव दुर्घटना या फिर बास के रास्ते से लोग नीचे गिरकर उसकी मौत हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं हैं। दर्जनों घर से अधिक नदी के पश्चिम के पार गोबरा घाट में रहने के कारण लोगों को परेशानियों का रोजाना सामना करना पड़ता हैं।किसी की मृत्यु होती हैं तो उनका शव नाव के सहारे पंचवर्गा कब्रिस्तान लाया जाता हैं। या फिर बहुत ही दूर फुलहारा होकर घूमा कर उसे कब्रिस्तान ले जाया जाता हैं।

ऐसी स्थिति में गोबरा घाट के स्थानीय ग्रामीणों को सिर्फ परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं,आज उनका दु:ख और दर्द कोई राज नेता या सांसद विधायक सुनने वाले नहीं हैं।जबकि चुनाव आते ही बरसाती मेंढक की तरह विधायक प्रत्याशी एवं अन्य दल के नेता वोट लेकर मीठे-मीठे बातें करने के लिए क्षेत्र में आ धमकते हैं और मीठी चुपड़ी बातें करके चुनाव जीतने के बाद दोबारा पीठ दिखाने तक नहीं आते हैं। बता दे कि यह क्षेत्र मनिहारी विधानसभा के अंतर्गत आता हैं।

और लगातार पिछले 25 वर्षों से मनिहारी विधानसभा के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह हैं, कितनी बार लोगों ने समस्या को विधायक सांसद के पास रखा। मगर सांसद साहब एवं विधायक साहब का आंखों में माने तो टीना का चश्मा लगे हुए हैं।उन्हें सिर्फ चुनाव के समय अल्पसंख्यक जाति के लोगों का वोट ही दिखाई देता हैं,ना तो उनकी समस्या और ना ही समस्या से जुड़े दु:ख उनको नजर आते हैं।

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार एवं नेताओं से जल्द से जल्द कमला नदी पर पुल निर्माण करने का मांग किया। इस अवसर पर ग्रामीण सनाउल हक,मोहम्मद अहसान,मोहम्मद मजारूल, अब्दुल हुसैन,मोहम्मद सनाउल हक,डाक्टर कलाम,मोहम्मद मुख्तार,मोहम्मद तजामूल, मोहम्मद इलियास,मोहम्मद शरीफ,मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद नूर आलम,अबू सम प्रवेज,अब्दुल मन्नान आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई