फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को ठाकुरगंज पहुंची कानपुर जीआरपी, घर पर चस्पा किया इश्तेहार

SHARE:

मो मुर्तुजा/ठाकुरगंज /किशनगंज

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर जीआरपी की टीम आधा दर्जन मामलों के फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ठाकुरगंज प्रखंड के जिरनगच्छ गांव पहुंची। हालांकि पुलिस को अभियुक्त घर पर नहीं मिला, जिसके कारण टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में यह कार्रवाई की गई।

कानपुर जीआरपी के उपनिरीक्षक शशिकांत सहरोज ने बताया कि मोहम्मद इब्राहिम, पिता नसीमुद्दीन, निवासी ग्राम जिरनगच्छ, के विरुद्ध विभिन्न मामलों में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गांव पहुंची थी।


पुलिस ने अभियुक्त की तलाश में उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिला। इसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार उसके घर के मुख्य द्वार पर इश्तेहार चस्पा किया गया तथा परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय थाना पुलिस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई