नाबालिग मौत मामले की जांच तेज :जांच के लिए फिर से घटनास्थल पर पहुंची पुलिस,साक्ष्य किया गया एकत्रित

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग मेनका की मौत मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दिया है ।बुधवार को टाउन थाना पुलिस के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर गहनता से मामले की जांच की गई।मालूम हो कि सोमवार की शहर के मझिया स्थित शिव गंगा घाट के किनारे से नाबालिग का शव बरामद किया गया था ।

जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया था।वही मंगलवार को किशनगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब तक के अनुसंधान से नाबालिग की मौत पानी में डूबने से हुई है ।इधर बुधवार की सुबह घटना स्थल से मृतिका के सिर का बाल बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया।परिजनों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी जहां से कई साक्ष्य पुलिस के द्वारा एकत्रित किए गए है ।पुलिस द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित किया जा रहा है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गलत बताते हुए मामले के निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतिका के मामा का कहना है कि मंगलवार को भी वो घटना स्थल पर पहुंचे थे लेकिन तब बाल नहीं था। उन्होंने कहा कि मृतिका के शरीर पर जख्म के निशान थे और सिर का बाल कटा हुआ था ऐसे में जहां सिर्फ 4 फिट पानी हो किसी की डूबने से कैसे मौत हो सकती है।हालाकि इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।जांच रिपोर्ट में क्या निकल कर आता है सभी की निगाहें इसपर टिकी हुई है। लेकिन मौत की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती दिख रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई