ठाकुरगंज के तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

SHARE:

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड की तातपौवा, दल्लेगांव और जीरनगछ पंचायतों में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

तातपौवा पंचायत भवन में आयोजित शिविर में पूर्व मंत्री नौशाद आलम ने लाभार्थियों के बीच जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं जमाबंदी सुधार पत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना ही इस पहल का उद्देश्य है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।


शिविरों में एडीएम स्तर के अधिकारियों के साथ साथ बीडीओ अहमर अब्दाली समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आवेदनों का निष्पादन करते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!