कटिहार -नगर थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाते पच्चीस हजार का ईनामी अपराधी लोडेड पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के दिशा निर्देश के आलोक में जिले में विभिन्न कांडों में फरार चल रहे वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस की बडी सफलता मिली।
नगर थाना पुलिस ने संतोषी चौक पर जूटे अपराध की योजना बनाते अपराधी को धर दबोचा। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने जानकारी दी कि नगर थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह को शहर के संतोषी चौक पर एक वाहन पर सवार कुछ संदिग्धों के जूटने की गुप्त सूचना मिली थी। एसपी श्री चौधरी ने बताया कि इस आलोक में एक विशेष टीम गठित कर उक्त चौक पर अपराध की मंसूबा में जूटे अपराधियों की तलाशी अभियान के क्रम में एक वाहन से कुछ लोग भागने लगे।
लेकिन पुलिस बल की मुस्तैदी से एक को पकड लिया गया। पकडे गये युवक की पहचान ड्राईवर टोला,ग्रीन शाॅप पाडा निवासी निवासी विजय चौहान के पुत्र अंकित चौहान (28) के रूप में हुई है।तालाशी के क्रम में अंकित चौहान के पास से एक लोडेड पिस्टल के साथ 31 जिंदा गोली भी पुलिस ने बरामद की है। अपराध की योजना मे प्रयुक्त एक स्कोर्पियो वाहन एवं अन्य हथियार को पुलिस विधिसम्मत जप्त कर ली है।
इस संदर्भ मे नगर थानाकांड संख्या 632/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। फरार अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गये हैं।एसपी श्री चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अंकित चौहान का आपराधिक इतिहास है। जिले के आधा दर्जन से अधिक थानों में इनकी विरुद्ध मामले दर्ज हैं।
जिले के मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 144/25 धीरज साह हत्या कांड जमीन खरीद बिक्री विवाद के इस कांड के वांछित अपराधी अंकित की गिरफ्तारी को लेकर पच्चीस हजार का ईनाम घोषित था। एसपी ने कहा कि अपराध की मंसूबे से जूटे इनके अन्य फरार शागिर्द को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कहा कि शहर की अमन चैन मे खलल डालनेवाले बख्से नहीं जाएंगें। मौके पर सदर एसडीपीओ विशाल आनंद, नगर थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह, एसआई राजकुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।























