एनएच-81 पर भीषण सड़क हादसा,खेरिया बाजार नहर के पास एक की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

SHARE:

कोढ़ा /कटिहार – कटिहार -गेड़ाबाड़ी मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया बाजार नहर के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। रात लगभग 10 बजे हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वही मो. रफीक के पुत्र मो. इम्रान (27) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । जबकि घायल मो. फरमान का इलाज कटिहार में चल रहा है । दोनों रिश्ते में मामा और भांजा लगते हैं। घर खेरिया के मिस्कारी टोला बताया जा रहा है।

घटना की सूचना कोढ़ा पुलिस को दी गई ।सूचना मिलते ही कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

जहां उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दी गई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दुर्घटना किस वाहन से हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे। इसका पता लगाया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई