बारसोई /कटिहार – एक प्रेमिका के चक्कर में दूसरे प्रेमी ने अख्तरुल की चाकू मारकर हत्या कर दी । महज 12 घंटे के अंदर बारसोई पुलिस हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है तथा हत्या करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बारसोई इलाके में एक 14 साल के बच्चे की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बच्चा शाम को बाजार से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह पूरी घटना बारसोई प्रखंड के पटोलबाड़ी गांव की है। रविवार शाम करीब 8 बजे, 14 साल का मोहम्मद अख्तरुल पास के ही रंगामटिया हाट बाजार गया हुआ था।
बाजार से काम निपटाकर जब वह वापस अपने घर आ रहा था, तभी रास्ते में यह खौफनाक वारदात हुई।अख्तरुल अपने घर से सिर्फ एक किलोमीटर दूर था, तभी बीच सड़क पर कुछ अपराधियों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उस पर चाकू से कई वार किए और उसे वहीं छोड़कर भाग गए।अख्तरुल की मौके पर ही मौत हो गई।मोहम्मद शफीकुल पिता का कहना है कि हमारा बेटा तीन महीने पहले पास के ही ‘एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर’ में पढ़ता था।
वहाँ उसका किसी लड़के से झगड़ा हुआ था, जो बात हमें अब पता चल रही है। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वही इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि रविवार की रात को ही एफएसएल की टीम एवं स्क्वाड डॉग घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया । उनकी मदद से दो युवक की गिरफ्तारी हुई है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
एक प्रेमिका दो प्रेमी के चलते यह घटना घटी है। दो लड़का की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें सफीकुल इस्लाम एवं मोहम्मद शरीफ की गिरफ्तारी हुई है। दोनों युवक के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था।पुलिस मामले में अग्रत्तर कारवाई में जुटी हुई है।



























