किशनगंज के मनीष दुबे और चंद्रशेखर पाल बने इंटरनेशनल FIDE रेटेड शतरंज खिलाड़ी, बधाई देने वालो का लगा तांता

SHARE:



किशनगंज जिले के शतरंज खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। स्थानीय संकल्प चेस पाठशाला से जुड़े रुईधासा निवासी राकेश दुबे के पुत्र मनीष दुबे और हॉस्पिटल रोड निवासी चंद्रशेखर पाल ने विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा अंतरराष्ट्रीय शतरंज रेटिंग (International FIDE Rating) हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।


यह बड़ी कामयाबी इन दोनों खिलाड़ियों को बीते 3 मई (2026) को किशनगंज में आयोजित ‘सरवत्र शतरंज FIDE रैपिड रेटिंग चेस चैंपियनशिप’  में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मिली है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन किशनगंज चेस क्लब द्वारा किया गया था।


प्रतियोगिता के दौरान दोनों ही खिलाड़ियों ने देश के कई दिग्गज शतरंज खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती पेश की:


चंद्रशेखर पाल ने बेहद कड़े मुकाबले में 9 राउंड में से 5 अंक अर्जित किए।जबकिमनीष दुबे  ने भी अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 9 राउंड में 4.5 अंक बटोरे।


इस शानदार प्रदर्शन के फलस्वरूप विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा मनीष दुबे को 1461 तथा चंद्र शेखर पॉल को 1550 फिडे रेटिंग आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय FIDE रेटिंग प्रदान की गई है, जिससे वे अब ‘इंटरनेशनल रेटेड चेस प्लेयर’ बन गए हैं।


इन खिलाड़ियों के कोच अरीना FIDE मास्टर सुबेंदु चक्रवर्ती ने बधाई देते हुए बड़ी उपलब्धि बताया है।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से किशनगंज के खेल प्रेमियों और शतरंज क्लब से जुड़े सदस्यों में भारी उत्साह है। सभी ने मनीष और चंद्रशेखर के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई