शराब तस्कर पिस्टल के साथ गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त, भेजा गया जेल

SHARE:

सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन पुलिस ने गस्ती के दौरान गुप्ता सूचना पर वाहन जांच के क्रम में रविवार को मीनापुर फुटानी चौक के पास टोटो की तलाशी लेने पर विदेशी शराब बरामद होने पर टोटो चालक को हिरासत में लिया। साथ ही उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से दो जिन्दा कारतूस के साथ देशी पिस्टल मिलने पर आरोपी को थाना लाकर विधिसंगत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा गया।

वाहन गश्ती में एसआई गणेश कुमार दल-बल के साथ वाहन जांच करते हुए हथियार के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की टोटो से विभिन्न ब्रांड के 69.15 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है। साथ ही उस के पास से एक देशी पिस्टल सहित दो जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुछताछ करने पर अपना नाम अनुप झा(20) ग्राम सरनपुर थाना हरिश्चन्द्रपुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया है।

टोटो को रोक कर तलाशी के दौरान एक पिस्टल, दो ज़िंदा कारतूस सहित भाडी मात्रा में विदेशी शराब मिलने पर तस्कर सहित वाहन को जप्त किया गया। इस में 69.15 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। टोटो से शराब ले कर कटिहार की ओर जा रहा था की मीनापुर फुटानी चौक के पास पिस्टल के साथ पकड़ा गया।

अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा जायेगा।उन्होंने बताया की शराब के मामले में जरा भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।हर हाल में सभी लोगों को शराब बंदी कानून का पालन करना होगा। शराब बंदी कानून की धारा 30 ए बिहार मध्य निषेध एंव उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई