मनसाही /कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के सहजा पंचायत के वार्ड संख्या 5 बुद्धहटिया के समीप एक महिला आरती देवी (22) की हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे सहजा पंचायत में खलबली मच गई। ग्रामीण तत्परता दिखाते हुए तुरंत मनसाही थाना को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मनसाही थाना अध्यक्ष सहित सदर एसडीपीओ वन विशाल आनंद घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराते हुए सर्वप्रथम मृतिका के पति अजय कुमार साह, ससुर सन्तलाल साह एवं सास लीला देवी को गिरफ्तार कर थाना भेजा।
शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेजा। एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगता है। मृतिका के गला को दबाने एवं मुंह में कपड़ा घुसाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर परिजन पहुंच गया है। लिखित आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर मृतिका के पिता श्रवण साह साकिन छपना थाना फलका, मां मनोरमा देवी, भाई राजू कुमार साह, चाचा बालेश्वर साह सभी पहुंच कर किचन में लेटी हुई आरती को देख छाती पीट-पीट कर रोने लगी।
मां एवं बाप ने रोते – बिलखते कहा कि जुआ के चक्कर में बेटी को रोज मरता पीटता था। आज दुनिया से ही उठा दिया। तीनों हत्यायारों को फांसी की सजा की मांग पुलिस से कर रही थी।
चाचा ने बताया कि कई बार मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर समझाया बुझाया गया था। घर में पति, सास ससुर मात्र तीन ही रहते थे। तीनों मिलकर मारपीट करता था। इधर ग्रामीणों ने भी बताया कि शराब एवं जुआ के कारण गांव में किसी से पटता नहीं था। घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।























