बलरामपुर प्रखंड में लगातार मई महीने में तिथि भोजन का आयोजन

SHARE:

बलरामपुर/कटिहार – प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में लगातार मई महीने में तिथि भोजन का आयोजन किया जा रहा हैं। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड साधन सेवी मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कामत,प्राथमिक विद्यालय बालूगंज उर्दू,प्राथमिक विद्यालय सोहार,प्राथमिक विद्यालय पेलापुर सहित प्राथमिक विद्यालय नया टोला चिल्हापाड़ा मैं तिथि भोजन का आयोजन किया गया। इस तिथि भोजन आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य जो भी सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावक, ग्रामीण,पंचायत जनप्रतिनिधि सहित सज्जन व्यक्ति जो अपने आसपास के इलाका के लोगों को नि:शुल्क भोजन करा सकते हैं।

वैसे व्यक्ति विद्यालय में पढ़ रहे छात्र – छात्राओं को तिथि भोजन में विद्यालय में बने गर्म पका हुआ खाना खिला सकते हैं। इस तरह के जो भी व्यक्ति हैं। विद्यालय में प्रधानाध्यापक एवं प्रखंड साधन सेवी से संपर्क कर सकते हैं। एवं कम से कम एक दिन तिथि भोजन छात्र – छात्राओं को करा सकते हैं।

बिहार सरकार के द्वारा प्रत्येक दिन गर्म पका हुआ खाना विद्यालय के प्रधानाध्यापक के माध्यम से खिलाया जाता हैं और एक दिन अगर समाज सेवी इस पुण्य कार्य को करने से सरकार की एक दिन की राशि बचेगी ही और समाजसेवी का नाम भी होगा । तिथि भोजन में नाम भी लिखा जाएगा। इसलिए समाज सेवी जो भी व्यक्ति हैं अपने आसपास के इलाके में प्रत्येक विद्यालय में एक दिन तिथि भोजन अवश्य करावे। तिथि भोजन में छात्र – छात्राओं को खीर, पूरी, सब्जी, बुनिया, दाल,सब्जी सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन खिला सकते हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई