कोढ़ा /कटिहार-कोढ़ा थाना क्षेत्र के चर्चित कोलासी पुलिस शिविर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में नामजद और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शमीम उर्फ साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को आरोपी के ठिकाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसे दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी को मामले की जांच में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त से मामले जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि कांड में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं।























