AIMIM विधायक सरवर आलम के आवास पहुंचे मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,हुई शिष्टाचार मुलाकात

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल मोहर मारी स्थित विधायक सरवर आलम के आवास पहुंचे। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री का विधायक सरवर आलम एवं उनके स्वजनों के साथ एक शिष्टाचार भेंट था। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही शिक्षक बहाली बीपीएससी ट्रे चार की बहाली प्रक्रिया शुरु कराने की मांग युवाओं ने की।

इस पर डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल ने इस मामले में शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से टेलीफोनिक बातचीत कर बहाली प्रक्रिया शुरु करवाने की बात कही। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी जिलों से रिक्तियां मांगी गई है। रिक्तियां आते ही वैकेंसी दे दी जाएगी। इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल का विधायक सरवर आलम विधायक के पिता पूर्व मुखिया शाहिद आलम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि व्यक्तिगत रिश्ता सबका सबसे है राजनीति अपनी जगह पर है।पूर्व मुखिया शाहिद आलम से उनका पूराना व्यक्तिगत रिश्ता रहा है।

इस मौके पर बीजेपी से विधानसभा का प्रत्याशी रहे वीणा देवी डेरामारी पंचायत के मुखिया शाहबाज आलम,अनवर आलम,वार्ड सदस्य शाहबाज महताबी,सादाब आलम,मु राजा,आसीफ अली,मेराज अनीस,फिरोज आलम,जहांगीर आलम,साकीब आलम,अमर लाल कर्मकार, एहतशाम आलम इत्यादि मौजूद थे।हेडिंग दे

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई